पुरातत्वविदों ने दुनिया की सबसे पुरानी कली के जीवाश्म को खोज लिया है. यह कली चीन के इनर मंगोलिया इलाके में मिली है. क्योंकि यह कली जुरासिक काल की है. जुरासिक काल 14.5 करोड़ से 20.1 करोड़ साल के बीच था.इसकी उम्र 16.4 करोड़ साल है. इस खोज के बाद से वैज्ञानिकों की फूलों वाले पौधों की उत्पत्ति की धारणा बदल गई है.

