यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार जारी है और दूसरे तरफ रूस पर कई देश प्रतिबन्ध लगा रहे है. इसी बीच चीन रूस पर वित्तीय प्रतिबंध लगाने में अमेरिका और यूरोपीय सरकारों के साथ शामिल नहीं होगा.चीन के बैंक नियामक ने यह एलान किया है.चीन के बैंकिंग एवं बीमा नियामक आयोग के चेयरमैन गुओ शुकिंग ने कहा है कि हम ऐसे प्रतिबंधों में शामिल नहीं होंगे और संबंधित पक्षों के साथ सामान्य आर्थिक, कारोबारी व वित्तीय आदान-प्रदान करते रहेंगे.

