रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौता कराने के लिए चीन एक बार फिर से मध्यस्थ बनने को तैयार है. पहले विदेश मंत्री और अब चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता कराने के लिए चीन मध्यस्थता के लिए तैयार है. यह बयान ऐसे समय पर सामने आ रहे हैं, जब चीन यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की आलोचना करने से इंकार कर चुका है.

