लखनऊ- बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा प्रेस कांफ्रेंस.एक तरफ जहां पूरा देश उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मना रहा है. वहीं अखिलेश यादव ने एक साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान हिन्दुस्तान का असली दुश्मन नहीं है..
अखिलेश जी अपने प्रत्याशियों की अगली सूची नहीं जारी कर पा रहे हैं क्योंकि पहली सूची की तरह ही उसमे भी गुंडे माफियाओं की भरमार है, वो दंगाइयों को टिकट दे रहे हैं…
शुक्र है कि याकूब मेनन को फांसी दे दी गई है नहीं तो अखिलेश जी उन्हें भी देशभक्त बताकर दंगाई नाहिद हसन की तरह ही अपना प्रत्याशी बना देते…
आज अखिलेश जी को ओपीनियन पोल पर आपत्ति है, वो बोल रहे हैं कि ओपीनियन पोल पर रोक लगाई जाए.
मैं दावे से कह सकता हूं कि 10 मार्च को वो ईवीएम पर भी बरसेंगे जैसे आज ओपीनियन पोल पर बरस रहे हैं….
चुनना आपको है…बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे या गुंडा एक्सप्रेसवे
चुनना आपको है- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे या दंगाई एक्सप्रेसवे

