BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चुनावी राज्यों से अब तक 331 करोड़ की धनराशि बरामद

by bnnbharat.com
March 18, 2021
in समाचार
चुनावी राज्यों से अब तक 331 करोड़ की धनराशि बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि जिन चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और पुडुचेरी में खर्च निगरानी प्रक्रिया के तहत अब तक कुल 331 करोड़ की नकदी, शराब, नशीली दवाएं और बेशकीमती धातुएं बरामद की गई हैं. इसके साथ ही आयोग ने ये भी कहा कि साल 2016 में इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में हुए चुनाव के दौरान जितनी धनराशि जब्त की गई थी उससे अधिक इस बार जब्त की गई है.

बता दें कि चुनाव आयोग ने अपने बयान में कहा है कि, ” सबसे महत्वपूर्ण पहलू ये है कि अभी तक चुनाव शुरू भी नहीं हुए हैं और रिकॉर्ड धनराशि जब्त की जा चुकी है.” बयान में कहा गया कि सबसे ज्यादा तमिलनाडु से 127.64 करोड़ रुपये की बरामदगी की गई है. इसमें 50.86 करोड़ की नकदी, 35 लाख की नशीली दवाएं, 14.06 करोड़ के बेशकीमती तोहफे और 61.04 करोड़ की कीमती धातुएं शामिल हैं. वहीं पश्चिम बंगाल से 112.59 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई है. इनमें 19.11 करोड़ की धनराशि, 9.72 करोड़ की शराब, 47.50 करोड़ की नशीली दवाएं और 6.93 करोड़ की बेशकीमती धातुएं शामिल हैं.

वहीं आयोग की टीम द्वारा असम में कुल 63.75 करोड़ की बरामदगी की गई है. इनमें 11.73 करोड़ की नकदी, 17.25 करोड़ की शराब, 27.09 करोड़ की नशीली दवाएं, 4.87 करोड़ के गिफ्ट्स और 2.82 करोड़ की बेशकीमती धातुएं शामिल हैं. पुडुचेरी की बात करें तो यहां से 5.72 करोड़ और केरल से 21.77 करोड़ की धनराशि व बेशकीमती सामानों को जब्त किया गया है

बयान के मुताबिक चुनाव आयोग द्वारा असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल व केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कालेधन पर प्रभावी निगरानी रखने के ले 295 पर्यवेक्षकों की तैनाती भी की गई है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

होली के लिए चलेंगीं स्पेशल ट्रेन, जानिए किन रूट्स पर चलेंगी ट्रेनें

Next Post

उपायुक्त ने किया नंदिनी डैम और अखिलेश्वर धाम का निरीक्षण

Next Post
उपायुक्त ने किया नंदिनी डैम और अखिलेश्वर धाम का निरीक्षण

उपायुक्त ने किया नंदिनी डैम और अखिलेश्वर धाम का निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d