महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं गोवा चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी देवेन्द्र फडणवीस चुनाव परिणम से उत्साह में है. उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में अब सत्ता परिवर्तन तय है. 2024 के चुनाव में भाजपा यहाँ पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी.’’
फडणवीस ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि कहा कि मोदी के जादू ने सत्ता विरोधी लहर, को सत्ता समर्थक लहर में बदल दिया. चार राज्यों के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी ही देश के इकलौते नेता हैं. उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव हैं.

