मानसा जिले में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. उनपर तय समय के बाद भी चुनाव प्रचार करने का आरोप है. शुक्रवार को आखिरी दिन मानसा विधानसभा क्षेत्र में चन्नी सिद्धू मूसेवाला के समर्थन में घर घर जाकर प्रचार कर रहे थे. चन्नी के साथ मानसा से कांग्रेस उम्मीदवार शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला पर भी धारा 188 का मामला दर्ज किया गया है.
बताते है की 20 फरवरी को पंजाब में चुनाव होने है . इसके लिए प्रत्याशियों को 18 फरवरी की शाम 6 बजे तक तक ही चुनाव प्रचार करना था. चुनाव आयोग के मुताबिक, चन्नी ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पद यात्रा निकाली, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने फेसबुक लाइव भी कर दिखाया था कि चन्नी और मूसेवाला 6.30 बजे तक विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. जिसके बाद रिटर्निंग अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया.

