रांची: चोरी के आरोप में पकड़े गए नितेश कुमार नामक युवक की पिटाई के बाद मौत हो गई है। वह कचहरी स्थित नवाटोली का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अपर बाजार स्थित महावीर चौक से चोरी के आरोप में मोटीया लोगों ने नितेश को पकड़ा था, फिर उसकी जमकर पिटाई की। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव के साथ कोतवाली थाना में किया हंगामा, पुलिस पर भी लगाया पिटाई का आरोप.

