गोरखपुर:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियों की चोरी के सम्बंध में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी कोतवाली महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजघाट द्वारा दिनांक 26/27.12.2021 को हाँसुपुर स्थित मस्जिद में हुई चोरी के खुलासे से सम्बंधित गठित टीम द्वारा चोरी के अभियुक्तगण 1- गुलाब अली पुत्र अफसर अली निवासी अमरुद मंडी चकरा अव्वल थाना राजघाट जनपद गोरखपुर 2-जफर अली पुत्र मुन्नस निवासी अमरुद मंडी चकरा अव्वल थाना राजघाट जनपद गोरखपुर को मुखबिर कि सूचना पर समय करीब 12.15 बजे नार्मल ग्राउण्ड के गेट पर एक गते में दो अदद पंखा(मय ब्लेड क्राम्पटन), एक अदद पंखा (मय ब्लेड थंडर किंग), चार अदद स्टील की टोंटी पुरानी इस्तेमाली व कुल 8000/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-330/2021 धारा 457,380 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था . अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है .
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1- गुलाब अली पुत्र अफसर अली निवासी अमरुद मंडी चकरा अव्वल थाना राजघाट जनपद गोरखपुर .
2-जफर अली पुत्र मुन्नस निवासी अमरुद मंडी चकरा अव्वल थाना राजघाट जनपद गोरखपुर .
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान–
दिनांक 01.01.2022 समय 12.15 AM बजे, गिरफ्तारी का स्थान – नार्मल ग्राउण्ड का गेट
अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद चोरी का समान-
1-3 अदद पंखा मय ब्लेड (नया)
2-4 अदद स्टील की टोटी
3-8000/- रुपये नगद
गिरफ्तारी टीम में सम्मिलित पुलिस अधि0/कर्मचारी-
1-प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर .
2-उ0नि0 अनूप कुमार मिश्र थाना राजघाट गोरखपुर .
3-उ0नि0 विनोद कुमार थाना राजघाट जनपद गोरखपुर .
4-का0 आशीष कुमार थाना राजघाट जनपद गोरखपुर .
5-का0 प्रभाकर सिंह थाना राजघाट जनपद गोरखपुर .

