BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चौथे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हराया, सीरीज 3-1 से अपने नाम की

by bnnbharat.com
March 6, 2021
in समाचार
चौथे टेस्ट में  भारत ने इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हराया, सीरीज 3-1 से अपने नाम की
Share on FacebookShare on Twitter

अहमदाबादः टीम इंडिया ने इंग्लैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट में पारी और 25 रन से शिकस्त दी। इसी के साथ 4 टेस्ट की सीरीज 3-1 से जीत ली। टीम इंडिया ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गई। अब उसका खिताबी मुकाबला 18 जून को लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड से होगा।  टीम इंडिया को सीरीज जिताने में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के साथ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल की अहम भूमिका रही है। रोहित सीरीज में सबसे ज्यादा 345 रन बनाने वाले भारतीय रहे। दूसरे नंबर पर पंत ने 270 रन बनाए। रोहित ने 161 रन और पंत ने 101 रन की शतकीय पारी भी खेली। पहली बार हो रही ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में टीम इंडिया अब तक की सबसे सफल टीम रही है। उसने 21 में से सबसे ज्यादा 12 मैच जीते हैं। इंग्लैंड 11 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में 6 सीरीज में से 5 जीती हैं। एक में न्यूजीलैंड से हार मिली। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की अपनी पहली सीरीज में अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया था.

एक बार फिर इंग्लैंड को अक्षर पटेल ने गहरी चोट पहुंचाई. अक्षर पटेल ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में 4 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में भी 5 विकेट लिये. ऑफ स्पिनर अश्विन ने भी दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए.

मैच के स्कोर की बात करें तो पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 75 ओवर में महज 205 रन ही बना सकी. इसके बाद भारत ने पहली पारी में 365 रन बना दिये. पंत ने 101 रन बनाए लेकिन खेल के तीसरे दिन वॉशिंगटन सुंदर अपना शतक नहीं लगा सके और वो 96 रन पर नाबाद रहे. अक्षर पटेल ने भी 43 रनों की पारी खेली.

 इंग्लैंड की दूसरी पारी भी निराशा से भरी रही और वो 135 रन पर ढेर हो गई. ओपनर जैक क्रॉली सिर्फ 5 रन बनाकर अश्विन का शिकार हो गए. इसके बाद अश्विन ने जॉनी बेयरस्टो को भी पहली ही गेंद पर निपटा दिया. सिब्ले भी 21 गेंदों तक विकेट पर टिक पाए और उन्हें अक्षर पटेल ने आउट किया. बेन स्टोक्स से इंग्लैंड को अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद थी लेकिन इस ऑलराउंडर ने टीम को निराश किया. स्टोक्स ने 9 गेंद पर 2 रन बनाए. ऑली पोप को भी अक्षर पटेल ने पंत के हाथों स्टंप आउट करा दिया. इंग्लैंड को सबसे बड़ा झटका अश्विन ने दिया, जिन्होंने कप्तान जो रूट को 30 के निजी स्कोर पर LBW आउट किया. रूट के आउट होते ही इंग्लैंड ने महज 65 रनों पर 6 विकेट गंवा दिये. बेन फोक्स और डैन लॉरेंस ने जरूर कुछ संघर्ष दिखाया लेकिन अक्षर पटेल ने पहले फोक्स और उसके बाद बेस को आउट कर पारी में अपने पांच विकेट पूरे कर लिये. इसके बाद अश्विन ने इंग्लैंड के जैक लीच और डैन लॉरेंस को एक ही ओवर में आउट कर अपने पांच विकेट पूरे किये और इसके साथ ही भारत को पारी और 25 रनों से बड़ी जीत मिली.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्रिकेट जगत में सुनील गावस्कर की हॉफ सेंचुरी

Next Post

एस.एस मेमोरीयल कॉलेज में एनएसयूआइ की कॉलेज इकाई गठित

Next Post
एस.एस मेमोरीयल कॉलेज में एनएसयूआइ की कॉलेज इकाई गठित

एस.एस मेमोरीयल कॉलेज में एनएसयूआइ की कॉलेज इकाई गठित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d