बिहार-झारखण्ड का महान पर्व चैती छठ व्रत के तीसरे दिन व्रतियों ने छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया. श्रद्धा व आस्था के श्रद्धालु भी छठ घाट पहुंचे और व्रतियों के सूप के सामने जल से अर्घ्य अर्पित किया. भीषण गर्मी में कठिन व्रत पर आस्था भारी दिख रही थी. शुक्रवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय आस्था का महापर्व चैती छठ संपन्न होगा. झारखण्ड के जमशेदपुर, राँची, बोकारो, धनबाद, साहेबगंज सहित तमाम जिलों के साथ बिहार के औरंगाबाद, अररिया, हाजीपुर, पटना, बक्सर आदि में घाट किनारे श्रद्धालुओं का हुजूम दिखाई दिया. नहर व तालाबों के किनारे पहुंचकर अस्तचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की.

