सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह निर्णय लिया है कि छात्रों को वापस लाने के काम में तेजी लाने के लिए वायु सेना का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. इसके लिए वायु सेना के विमानों का ऑपरेशन गंगा में इस्तेमाल किया जाएगा.सूत्रों का कहना है कि वायु सेना इसके लिए अपने विशाल मालवाहक विमानों सी-17 का मंगलवार से ही इस्तेमाल करेगी.इन विमानों को ऑपरेशन करना में शामिल करने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इनमें एक साथ बड़ी संख्या में छात्रों को वापस लाया जा सकता है.
बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज छठा दिन है. दोनों देशों के बीच युद्ध 24 फरवरी को शुरू हुआ था. यूक्रेन में हालात अब भी खराब हैं. तनाव के बीच दोनों देशों के बीच बातचीत भी शुरू हो चुकी है. सोमवार को बेलारूस की सीमा पर रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई. हालांकि बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकला.

