पीएम मोदी ने तेल कीमतों में महंगाई की आग की वजह रूस-यूक्रेन युद्ध को बताया. फिर उन्होंने केंद्र-राज्यों के बीच तालमेल की दुहाई दी और विपक्षी मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे भी जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाएं, जैसे केंद्र ने नवंबर के महीने में एक्साइज ड्यूटी घटाई थीं.उन्होंने राज्यों से आग्रह किया कि वैश्विक चुनौती की इस घड़ी में केंद्र और राज्यों को साथ मिलकर चलने की जरूरत है।
मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा की
अब आपसे मेरी प्रार्थना है कि देशहित में पिछले नवंबर में जो करना था उसमें अब 6 महीने की देरी हो गई है. वैट कम करके जनता को इसका लाभ दें.भारत सरकार के पास जो रेवेन्यू आता है उसका 42 फीसदी हिस्सा राज्यों के पास ही चला जाता है. वैश्विक संकट के समय एक टीम के रूप में काम करने की जरूरत है.

