नई दिल्ली.भारतीय रिजर्व बैंक की सूचना के अनुसार जनवरी 2022 में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे जिसमें दूसरे और चौथे सप्ताह का शनिवार और रविवार भी शामिल है.
जनवरी 2022 में बैंकों में अवकाश
1 जनवरी 2022 : नया साल
3 जनवरी 2022 : नये साल का जश्न, लोसूंग
04 जनवरी 2022: लोसूंग
11 जनवरी 2022: मिशनरी डे
12 जनवरी 2022: स्वामी विवेकानंद की जयंती
14 जनवरी 2022: मकर संक्रांति/पोंगल
15 जनवरी 2022: उत्तरायण/मकर संक्रांति/माघे
18 जनवरी 2022: थाई पूसामी
26 जनवरी 2022: गणतंत्र दिवस
बैंक में शनिवार और रविवार की छुट्टी
02 जनवरी 2022: रविवार
08 जनवरी 2022: दूसरा शनिवार
09 जनवरी 2022: रविवार
16 जनवरी 2022: रविवार
22 जनवरी 2022: चौथा शनिवार
23 जनवरी 2022: रविवार
30 जनवरी 2022: रविवार
एक जनवरी 2022 को आइजोल, चेन्नई, गंगटोक और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे. तीन जनवरी को आइजोल और गंगटोक में लोसूंग के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. चार जनवरी को सिर्फ गंगटोक में लोसूंग के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. 12 जनवरी को युवा दिवस के मौके पर कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे.

