जमशेदपुर शहर के अलग तरीके से सजाने की तैयारी चल रही है. सडक के बीचों बीच खाली जगहों को हरा भरा करने किया जायेगा. शहर के भीतर एनएच की फोर लेन सड़क का काम करीब बन गयी है. गाड़ियाँ फर्राटा भी भर रहे हैं. लेकिन अब इस फोरलेन के बीच जो करीब 10 मीटर चौड़ी खाली जगह छोड़ी गई है, उसमें दूब और पौधे लगाए जाएंगे. इतने बड़े स्थान को हरा भरा करने पर इसका स्वरूप एक बगीचे जैसा दिखने वाला है. यह बगीचा पारडीह से लेकर डिमना चौक पुल तक बनेगा.
इस प्रकार राहगीरों, वाशिंदों और दुकानदारों को प्रकृति प्रेम के अनोखे अनुभव से गुजरने का अनुभव मिलेगा. एनएचएआई प्रबंधन के आदेश पर इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है. बीच की जमीन अर्थात पुराने रोड को खोदकर हटाने का काम शुरू हो चुका है. उसे हटाने के बाद वहां पर मिट्टी भरी जाएगी. फिर उसे समतल कर उसपर दूब और पौधे लगाए जाएंगे. यह जगह सड़क से करीब एक फुट ऊंची रहेगी. और एक महीने में बगीचा लगाने का काम पूरा हो जाएगा.
खास बात यह है कि इसी जगह पर सात किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कोरिडोर भी बनेगा, जो पारडीह काली मंदिर से भिलाई पहाड़ी तक जाएगा. इसके पिलर उसी बगीचे के बीच में गड़ेंगे.

