संसद में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार सम्मानित किया जाता है. वर्ष 2022 के लिए झारखण्ड के जमशेदपुर से भाजपा सांसद विद्युत् वरण महतो का चयन किया गया है. इनके साथ और 10 सांसदों का भी चयन किया गया है. भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो का वर्तमान में दूसरा कार्यकाल है. प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन ने इन सांसदों का चयन किया है. 2010 में इस पुरस्कार की शुरुआत हुई थी.
लोकसभा में सबसे शीर्ष 9 सांसदों में से सांसद श्री महतो सातवें नंबर पर रहे. इसके अलावा अपने संसदीय क्षेत्र में बेहतर विकास कार्यों के लिए उत्कृष्ट श्रेणी के पुरस्कार के तौर पर चयनित हुआ है.
सांसद श्री महतो संसद में सबसे अधिक सवाल पूछने के साथ-साथ जमशेदपुर सांसद श्री महतो संसद में शत-प्रतिशत उपस्थित रहे हैं. वे अधिक सवाल पूछने के मामले में जमशेदपुर सांसद श्री महतो लोकसभा में 7वें नंबर पर रहें.
संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सुझावों के आधार पर हुई है. पूर्व राष्ट्रपति का सुझाव था कि संसद में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सम्मानित किया जाये.

