जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में मुठभेड़ के दौरान लश्कर के शीर्ष कमांडर और सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है.जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मारे गए आतंकवादी कमांडर की पहचान मोहम्मद यूसुफ कांट्रो के रूप में की है जो पिछले 12 सालो से सक्रिय है. इसके अलावा एक और आतंकी मार गिराया गया है. मुठभेड़ में अभी भी 2-3 और आतंकियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने ट्वीट कर कहा “बारामूला मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (आतंकवादी) के शीर्ष कमांडर यूसुफ कांत्रू मारा गया. वो हाल ही में बडगाम जिले में जेकेपी के एसपीओ और उसके भाई, एक सैनिक और एक नागरिक की हत्या सहित नागरिकों और एसएफ कर्मियों की कई हत्याओं में शामिल था. उन्होंने कहा ये “हमारे लिए एक बड़ी सफलता है”

