डी.के. बूरा आईजी BSF जम्मू कहा की BSF को कल शाम एक सफलता मिली है। हमारी टीम का सुरंग तलाश से संबंधित जो अभ्यास चल रहा था, उसमें हमारी टीम ने एक सुरंग की तलाश की है। ये सुरंग लगभग 150 मीटर लंबी है। सीमा पार से जो घुसपैठ का लगातार प्रयास किया जा रहा है, उसे नाकाम करने में हम सफल रहे हैं. इलाके में बाड़ के पास सामान्य क्षेत्र में एक संदिग्ध सुरंग मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

