जम्मू कश्मीर.शोपियां के नादीगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है.अभी भी इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है.पिछले महीने भी 22 आतंकियों को 12 मुठभेड़ों में मार गिराया गया था जिनमें 8 विदेशी आतंकी भी शामिल थे.

