यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि दुनिया को रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना के लिए तैयार रहना चाहिए. देश की राजधानी कीव में बोलते हुए जेलेंस्की ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन के खिलाफ रासायनिक हथियारों का भी उपयोग कर सकते हैं.

