केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा
तीन साल पहले आज के दिन पूरा देश एक आतंकी हमले से हिल गया था. 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के काफिले को विस्फोटकों से लदी कार ने सीधी टक्कर मार दी थी, जिसके बाद एक बड़ा धमाका हुआ और हमारे देश के 40 जांबाज जवान शहीद हो गए. इस हादसे को याद करते हुए आज तीसरी बरसी पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा, ’14 फरवरी 2019 को, पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद सभी वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजली एवं नमन. उनके बलिदान को देश नहीं भूलेगा.’
