नगड़ी के सीओ ने आदिवासी लोहरा समाज केंद्रीय समिति झारखंड प्रदेश (सामाजिक संगठन) के एक प्रतिनिधिमंडल को जाति प्रमाण पत्र से सम्बन्धित जानकारी दी. बताया कि झारखंड सरकार के 19 जनवरी 2006 के आदेश के आलोक में जांच कर ग्रामसभा के आधार पर लोहरा जाति का जाति प्रमाण-पत्र निर्गत किया जाएगा. आदिवासी लोहरा समाज केंद्रीय समिति झारखंड प्रदेश (सामाजिक संगठन) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सीओ से मिलने आया था. प्रतिनिधि मंडल ने सीओ से मिलकर जाति प्रमाण पत्र बनने में होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया. एक मांगपत्र सौंपते हुए आदिवासी लोहरा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष ठुमा तिर्की ने मांगपत्र सौंपते हुए बताया कि लोहरा जाति (खतियानी कौम-लोहार/लोहार) अनुसूचित जनजाति के सदस्य हैं. लोहरा जाति के छात्र-छात्राओं की जांच कर ससमय उन्हें जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए. मौके पर आदिवासी लोहरा समाज कें केंद्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष-राजू लोहरा, रामशरण लोहरा, प्रखंड सचिव मांडर-विनोद लोहरा, रातू प्रखंड अध्यक्ष-सुनील लोहरा, बेड़ो प्रखंड अध्यक्ष-सोमरा लोहरा आदि मौजूद थे.

