ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया जात-पात और देश की सीमाओं को लांघ बक्सर के जयप्रकाश की दुल्हन बन गयी. 20 अप्रैल को बक्सर के एक मैरिज हॉल में 2विक्टोरिया की शादी ईटाधि प्रखंड के कुकुढा पंचायत के पूर्व मुखिया नंदलाल सिंह यादव के बड़े पुत्र जयप्रकाश यादव के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई. विक्टोरिया अपने शहर जिला में बतौर शिक्षिका के पद पर कार्यरत है. जयप्रकाश ने 2019 से 2021 तक ऑस्ट्रेलिया में रहकर पढ़ाई की. वह एमएस सिविल इंजीनियर के पद पर ऑस्ट्रेलिया में पदस्थापित है. पढ़ाई के दौरान ही जयप्रकाश को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर के जीलॉन्ग की रहने वाली इस लड़की से प्यार हुआ. उसके पिता स्टीवन टॉकेट एवं माता अमेंडा टॉकेट भी अपनी बेटी विक्टोरिया के साथ इटाढ़ी के कुकुढा आए हैं.
विक्टोरिया के पिता स्टीवन टॉकेट बेटी के हाथ में मेहंदी देखकर वे काफी खुश हैं. विक्टोरिया के पिता होने के नाते कन्यादान की रस्म अदायगी के लिए पैर में महावर को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि काफी अच्छा लगा. बिहार के इटाढ़ी में बेटी के ससुराल में आकर काफी खुश हूं. मुझे आशा है कि मेरी बेटी इस बिहारी दामाद के साथ काफी खुशहाल रहेगी.
दूल्हे के पिता और पूर्व मुखिया नंदलाल सिंह ने बताया कि मेरे परिवार के लोग जब बेटे की पसंद जाने तो हम लोग ना नहीं कर पाए पर हमने कहा कि शादी गांव पर ही हिंदू रीति रिवाज के साथ होगी तो वह लोग भी मान गए.

