जाने-माने लेखक जॉन पॉल का शनिवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया, वे 71 वर्ष के थे. जानकारी के अनुसार, मसहूर स्क्रिप्ट राइटर का पिछले दो महीने से इलाज चल रहा था और शुक्रवार तक सुधार के लक्षण दिखने के बावजूद उनकी हालत अचानक से बिगड़ गई. उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 100 से अधिक फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है.

