BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जापानी अरबपति युसाकू मेजावा मुफ्त में कराने जा रहे है चांद की यात्रा

by bnnbharat.com
March 3, 2021
in समाचार
जापानी अरबपति युसाकू मेजावा मुफ्त में कराने जा रहे है चांद की यात्रा
Share on FacebookShare on Twitter

बीएनएन डेस्कःएलन मस्क के स्पेसएक्स फ्लाइट के जरिए चांद का चक्कर लगाने के एक विशेष ट्रिप पर साथ जाने के लिए जापान के अरबपति युसाकू मेजावा ने आम लोगों से नाम मांगे हैं. युसाकू ने अपने साथ आम लोगों में से 8 को इस ट्रिप पर ले जाने की पेशकश की है.
उन्होंने ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर कर कहा, ‘मैं चाहता हूं कि सभी प्रकार के बैकग्राउंड से लोग इस ट्रिप का हिस्सा बनें.’ युसाकू ने एक लिंक भी शेयर किया जिस पर इस ट्रिप के लिए आवेदन को लेकर तमाम जानकारियां दी गई हैं.
युसाकू ने कहा है कि वे सभी लोगों की यात्रा के लिए भुगतान करेंगे. इसके मायने ये हुए कि युसाकू के साथ चांद का चक्कर लगाने की इस यात्रा पर जाने वालों को कोई पैसे नहीं देने होंगे.
इस मिशन का नाम डियरमून ) दिया गया है और इसके 2023 में उड़ान भरने की संभावना है. युसाकू ने कहा, ‘आवेदकों को दो मानदंडों को पूरा करने की आवश्यकता है. वे जिस काम में भी उसे इस तरह आगे बढ़ाना होगा जिससे समाज और दूसरे लोगों की मदद हो सके. साथ ही उन्हें अन्य चालक दल के सदस्यों का भी समर्थन करना होगा जो समान आकांक्षाओं को रखते हैं.’
साथ ही युसाकू ने ये भी जानकारी दी कि उन्होंने इस ट्रिप के लिए सभी सीटें खरीद ली हैं और उनके लिए ये प्राइवेट राइड की तरह होगा.
बता दें फैशन के क्षेत्र में युसाकू जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने पहले कहा था कि इस ट्रिप के लिए ‘कलाकारों’ को आमंत्रित करने की योजना बनाई थी, लेकिन नई परियोजना दुनिया भर के लोगों को इस यात्रा में शामिल होने का मौका देगी. उन्होंने कहा, ‘अगर आप खुद को कलाकार के तौर पर देखते हैं तो आप कलाकार हैं.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बंगाल विधानसभा के 8 चरणों में चुनाव को चुनौती, SC में पड़ी याचिका

Next Post

सरकार की नीति का विरोध करना, आपत्ति जताना देशद्रोह नहीं – सुप्रीम कोर्ट

Next Post
सरकार की नीति का विरोध करना, आपत्ति जताना देशद्रोह नहीं – सुप्रीम कोर्ट

सरकार की नीति का विरोध करना, आपत्ति जताना देशद्रोह नहीं - सुप्रीम कोर्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d