झारखंड के जामताड़ा के साथ साथ आस पास के क्षेत्र में भी साइबर अपराधी बड़े पैमाने पर पनप रहे है. हाल के दिनों में देवघर से कई वारदात होने की खबर है. पुलिस जाल बिछा कर इन अपराधियों को पकड़ तो रही है फिर भी घटनाए कम होती नही दिख रही. गुरुवार को भी देवघर से पांच साइबर अपराधी पकड़े गये है. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ साइबर थाने की 8 सदस्यीय टीम पुलिस प्रशिक्षु सिटी SP के नेतृत्व में इन अपराधियों को पकड़ने देवघर के सारठ पहुंची थी. स्थानीय पुलिस के सहयोग से पहले अपराधियों का मोबाइल लोकेशन ट्रेश किया गया. इसके बाद सारठ थाना क्षेत्र के कपसा गांव के झिलुआ जंगल से साइबर अपराध करते रंगे हाथ दबोचा लिया. पुलिस अधिकारी के अनुसार पकड़े गये अपराधियों में कपसा गाँव के साजिद अंसारी, सरफराज अंसारी, अताउल अंसारी, तमजीत अंसारी और सुल्तान अंसारी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस में इस मामले के फिलहार कुछ भी बताने से परहेज किया है. सूत्रों के अनुसार 45 लाख की साइबर ठगी के मामले में उक्त युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है.

