BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिसने दया कर रात में दी पनाह, उसी परिवार के घर से युवती ने उड़ा लिए नकदी सहित दो मोबाइल

by bnnbharat.com
March 12, 2022
in समाचार
जिसने दया कर रात में दी पनाह, उसी परिवार के घर से युवती ने उड़ा लिए नकदी सहित दो मोबाइल
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड की उपराजधानी दुमका से एक सनसनीखेज खबर है. जिसने दया कर रात में दी पनाह, उसी परिवार के घर से युवती ने दस हजार नकदी सहित दो मोबाइल उड़ा लिए. बाद में जब आरोपी युवती पकडाई तो पीड़ित परिवार ने उस युवती को घंटों तक हाथ पैर बांध कर रखा. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को मुक्त कराया. युवती पर पीड़ित परिवार के पोडैयाहाट स्थित घर से 10 हजार रूपये सहित दो मोबाइल चोरी करने का आरोप है. दुमका पुलिस उसे पकड़ पूछताछ कर रही है. आरोपी युवती दीपा मुर्मू जामा प्रखंड के कोयापहाड़ी की रहने वाली है. दीपा के पिता दीवान मुर्मू जामताड़ा जिला के नारायणपुर थाना में हवलदार है.

घटना के बारे में हरिपुर के पीड़ित आदिवासी परिवार का कहना है कि 26 फरवरी को गोड्डा के गंगवारा जाने के लिए बारापलासी स्टेशन पर गोड्डा जाने वाली ट्रेन पर सवार हुए थे. ट्रेन मे ही उनका परिचय दीपा मुर्मू से हुआ था. दीपा मुर्मू इंटरमीडिएट पास है और वह बातचीत में वह उस आदिवासी परिवार में घुल मिल गई. ट्रेन हंसडीहा स्टेशन में काफी देर तक खड़ी रही. ट्रेन काफी रात में गोड्डा पहुंची. युवती ने खुद को अकेली बताते हुए कहा कि रात में वह कहां जाएगी. यह सुनकर आदिवासी परिवार को दया आ गई और वे लोग युवती को अपने साथ घर ले गए. रात में अपने ही घर में युवती को आश्रय दिया. इसी बीच  युवती घर के बक्से से 10 हजार रुपया एवं दो मोबाइल को लेकर फरार हो गई. भागकर वह दुमका में अपने घर आ गई. सुबह में परिवार वालों की नींद खुली तो  युवती गायब थी. बक्सा खुला हुआ था और दो मोबाइल भी गायब हो गया था.

पोड़ैयाहाट के गंगवारा की रहने वाले उस परिवार का दुमका के हरिपुर में भी मकान है. वे लोग गोड्डा से दुमका लौटे तो एक दिन युवती को बारापलासी हाट में देख लिया. सब ने मिलकर युवती को पकड़ा और हरिपुर लाकर उसके हाथ-पैर बांधकर पुलिस को सूचित किया. मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हाथ पैर खोलकर युवती को थाने ले आई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एलायंस एयर का ए. टी. आर-72 विमान जबलपुर में रनवे से उतरा

Next Post

दुमका : जिन्दगी भर की गाढ़ी कमाई हथियाने वाले जालसाज को छह साल का सश्रम कारावास और जुर्माना

Next Post
दुमका : जिन्दगी भर की गाढ़ी कमाई हथियाने वाले जालसाज को छह साल का सश्रम कारावास और जुर्माना

दुमका : जिन्दगी भर की गाढ़ी कमाई हथियाने वाले जालसाज को छह साल का सश्रम कारावास और जुर्माना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d