नई दिल्ली:- केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की 46वीं बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित की गई.
जीएसटी परिषद ने जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक में अनुशंसित वस्त्रों की दरों में बदलाव के फैसले को टालने की सिफारिश की है. इसलिए, वस्त्र क्षेत्र में मौजूदा जीएसटी दरें 1 जनवरी, 2022 के बाद भी जारी रहेंगी.

