उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बुलडोज़र खूब चला. ओगी से लेकर विपक्षी पार्टियों के भाषण में बुलडोज़र सकी जबान पर आया. अब जब भाजपा उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से जीत कर सत्ता में फिर से वापसी की है तब भी बुलडोज़र चर्चा में है. दरअसल भाजपा की जीत पर कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे ख़ुशी के मारे समर्थकों के बीच बुलडोजर पर चढ़ गईं और बीजेपी के जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान महापौर ने कहा कि अब अगले 5 सालों तक यूपी में कानून का शासन राज्य करेगा और गुंडे व माफियाओं के घरों पर बुलडोजर चलता रहेगा। महापौर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

