बालूमाथ के कुसमाही (मकईयाटांड़) रेलवे साइडिंग पर अपराधियों द्वारा गोलीबारी की गई. इस गोलीबारी में बालूमाथ प्रखंड JMM अध्यक्ष दिलशेर खान को गोली लगी.अपराधियों ने पहली गोली दिलशेर के पैर में मार मारी, जिससे दिलशेर खान नीचे जमीन पर गिर गए. जमीन पर गिरते ही अपराधियों ने दूसरी गोली मारी जो सीधे उनके सिर पर लगी और देखते ही देखते मौके पर उनकी मौत हो गई.
जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष कुसमाही कोल साइडिंग पर कोयले में लगी आग को बुझाने में लगे थे. इसी दौरान यह घटना हुई है. अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए झामुमो नेता को लगभग आठ गोलियां मारी है जिससे दिलशेर खान का पूरा शरीर गोलियों से छलनी हो गया. लोगों ने बताया कि बाइक सवार सभी अपराधियों ने अपना चेहरा ढंका हुआ था.
घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार और बालूमाथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अभी भी घटनास्थल पर मौजूद है. पुलिस ने इस मामले की छानबीन भी शुरू कर दी है.

