जेजेएमपी के उग्रवादियों ने गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में अपने पूर्व सदस्य अमरजीत की पत्नी और उसकी 3 साल की बेटी की गोली मार कर हत्या कर दी गोली बारी में घायल अमरजीत बच निकला है पर पत्नी और बेटी मारे गये. अमरजीत का पांच साल का एक बेटा रातभर घटनास्थल पर ही शव के पास बिलखता रहा घटना जनवल गांव के कंचन मोड़ के पास सोमवार रात करीब आठ बजे की बतायी जाती है घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई आगे की छानबीन जारी है
अमरजीत लकड़ा ऊर्फ अशोक जेजेएमपी का उग्रवादी है. चैनपुर थाना क्षेत्र के जनावल गांव का रहने वाले अमरजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर अक्टूबर 2021 में जेजेएमपी के कमांडर सुकरा उरांव की हत्या कर हथियार और लेवी की बड़ी राशि लेकर फरार हो गया था तब से जेजेएमपी को उसकी तलाश थी.
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात अमरजीत अपनी पत्नी नीति कुजूर और दो बच्चों को लेकर बाइक से लौट रहा था घाट लगाये जेजेएमपी के उग्रवादियों ने जनावल कंचन मोड़ के समीप फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मौके पर ही अमरजीत की पत्नी और 3 साल के बच्चे की मौत हो गई गोलीबारी में अमरजीत भी गम्भीर रूप से घायल हो गया पर वह किसी तरह भाग निकला.

