यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने देश छोड़कर भागने के अमरीकी ऑफर को ठुकरा दिया है.यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को अमरीकी सरकार ने राजधानी कीव से निकलने के लिए कहा था, लेकिन जेलेंस्की ने इससे इनकार कर दिया. मामले से परिचित अमरीका के खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बोले, यहां युद्ध चल रहा है. मुझे गोला बारूद चाहिए, सवारी नहीं. अधिकारी ने जेलेंस्की को एक ‘जोशीला व्यक्ति’ बताया है. जेलेंस्की ने कहा था कि दुश्मन ने उन्हें टारगेट नंबर-1 और उनके परिवार को टारगेट नंबर-2 के रूप में चिन्हित किया है.

