सूत्रों के हवाले से खबर
रामपुर.जेल से चुनाव लड़ेंगे आज़म खान.
शहर विधानसभा से आज़म खान लड़ेंगे सपा से चुनाव. स्वार विधानसभा से अब्दुल्ला आज़म.- चमरौआ विधानसभा से नसीर खान.- बिलासपुर विधानसभा से अमरजीत सिंह.- मिलक विधानसभा से विजय सिंह होंगे सपा प्रत्याशी.
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता सांसद आजम खां भी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. सपा ने आजम खां को रामपुर से उतारने की तैयारी कर ली है. आजम खां फिलहाल सीतापुर जेल में बंद हैं. आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम को भी स्वार से उतारा जा रहा है. सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के अनुसार इन दोनों के अलावा चमरौआ से नसीर खान, बिलासपुर से अमरजीत सिंह और मिलक से विजय सिंह को उतारा गया है.

