झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड का पुर्नगठन मैट्रिक इंटरमीडिएट परीक्षा के बाद किया जाएगा. विधायक जय प्रकाश भाई पटेल के पूछे सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने ये जानकारी दी. दरअसल, प्रकाश भाई पटेल ने कहा है कि जैक में शैक्षणिक पदाधिकारी, वित्त पदाधिकारी एवं परीक्षा नियंत्रक पद स्वीकृत है, लेकिन अभी पद खाली है.
जवाब में मंत्री ने कहा कि शैक्षिक पदाधिकारी एवं वित्त पदाधिकारी के पद पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की गई है जबकि परीक्षा नियंत्रक पद रिक्त है. जैक सचिव द्वारा रिपोर्ट किया गया है कि पूर्णकालिक अवधि के लिए नियुक्त नहीं किए जाने से परिषद का कार्य प्रभावित नहीं हो रहा है. परिषद अपना कार्य शासन में निष्पादित कर रहा है. जहां तक पूर्णकालिक नियुक्ति की बात है तो भविष्य में नियुक्त प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.
जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा है कि जैक में हर साल 50 से 60 करोड़ रुपये तक का कारोबार होता है. अगर संविदा कर्मी पैसे लेकर भाग जाए तो. इन्होंने सरकार से मांग किया है कि वित्त पदाधिकारी का अनुभव 10 साल और एमबीए चाहिए. संविदा-कर्मियों की नियुक्ति में भारी गड़बड़ी है.

