जॉन अब्राहम ने अपनी अगली फ़िल्म का ऐलान किया.तेहरान एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अरुण गोपालन कर रहे हैं. फिल्म को रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखा है. फिल्म अगले साल 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जॉन ने फिल्म का एनाउंसमेंट पोस्टर सोशल मीडिया में शेयर किया है.
पोस्टर के साथ जॉन ने लिखा- 2023 के रिपब्लिक डे पर एक्शन के लिए तैयार हो जाइए. अपनी अगली फिल्म तेहरान का एलान करके रोमांचित हूं.

