अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के सातवें दिन यूएस कांग्रेस को संबोधित किया. बाइडन ने यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करते हुए पुतिन को चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि ‘रूस ने बिना किसी उकसावे के यूक्रेन पर हमला किया है. अमेरिका यूक्रेन के साथ है. पुतिन ने गलत कदम उठाया है.’ यूक्रेनी राजदूत की मौजूदगी में बाइडन ने कहा कि अमेरिका की सेना युक्रेन में रूस के साथ भिड़ेगी नहीं, लेकिन रूस को मनमानी नहीं करने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि अमेरिका रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा रहा है. यूरोपियन यूनियन के करीब 27 देश इस वक्त यूक्रेन के साथ हैं. अगर रूसी सेना पश्चिम की तरफ बढ़ेंगे, तो उन्हें करारा जवाब मिलेगा. हम यूक्रेन की जनता के साथ खड़े हैं. अमेरिका अपना हवाई क्षेत्र सभी रूसी फ्लाइट के लिए बंद करने का ऐलान करता है.

