बाइडेन ने कहा कि रूस ने दुनिया की नींव हिलाने की कोशिश की है. रूस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. हम रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा रहे हैं. सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि दुनिया के काफी देश यूक्रेन के साथ खड़े हैं.” इस दौरान बाइडेन ने एलान किया कि अमेरिका रूस के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर रहा है.बाइडेन ने एलान किया कि अमेरिका यूक्रेन को एक बिलियन डॉलर की मदद देने जा रहा है. बाइडेन ने कहा, ”हम NATO देशों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम यूक्रेन की सहायता के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं.” हालांकि बाइडेन ने साफ किया कि यूएस की सेना यूक्रेन-रूस के युद्ध में शामिल नहीं होगी.

