यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है.इस बीच भारतीय दूतावास की ओर से कहा गया है कि, अभी भी जो भारतीय नागरिक यूक्रेन में फंसे हैं, वे तत्काल भारतीय दूतावास से संपर्क करें.दूतावास ने कहा है कि ऑनलाइन फॉर्म भरते समय छात्र अपना मोबाइल नंबर और स्थान जरूर साझा करें, जिससे उनकी जल्द से जल्द निकासी की जा सके.

