झरिया विधानसभा यूथ कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन झरिया इंदिरा चौक पर किया गया. उनका कहना था कि 1972से लगातारइंडिया गेट की अमर जवान ज्योति पर जल रही मशाल को बुझाने कु-कृत्य साहिदों के अपमान है. प्रदर्शन का नेतृत्व झरिया विधान सभा उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा कर रहे थे.
धनबाद जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सावन सुमन ने कहा किइतिहास के पन्ने फाड़ने से इतिहास नहीं बदलता जो मशाल 1972से जल रही थी उसे बुझाना इनकी संकुचित मानसिकता को दर्शाता है. यह मशाल 1971के जंग में जान न्योछावर करने वाले भारत को जीत दिलाने वाले शहिद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए जलाई गई थी. इस युद्ध की अपनी अलग अहमियत थी. इस अहमियत को बरकरार रखने के लिए इस लौ को जलाए रखना चाहिए था नफरत से की गई इस कार्य को देश कभी भुला नहीं पाएगा.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से झरिया विधानसभा युवा कांग्रेसके महा सचिव रवि सिंह, प्रदेश युवा सचिव संदीप पासवान, रत्नेश यादव, कुमार अमित, सूरज शर्मा, सद्दाम, रवि पासवान, दीपक सिंह, राजा खान, गोलू पासवान, एजाज, सुमित कुमार, पवन वर्मा, शंकर कुमार, सोनू साव, असीस रॉय, रोहित पंडित, धर्मेंद्र पाण्डे, रघुवीर सिंह, देवेंद्र पाण्डे, ओम कुमार, सुमित ठाकुर, सुमंतो मुखर्जी, मीर फिरोज सहित दर्जनों कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

