पिछले 24 घंटे के दरम्यान राजधानी रांची समेत झारखंड के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक अगले दो से तीनों के अंदर बारिश होने का पूर्वानुमान किया गया है. राजधानी रांंची में आज आंशिक बादल छाए रहने साथ मेघ गर्जन की संभावना है. हवा भी 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की बात कही गई है. वहीं देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रहने और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है.
21 अप्रैल को राज्य के दक्षिण पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ के साथ साथ पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रहने के साथ साथ बारिश की संभावना है.

