जमशेदपुर.भारत मे राष्ट्रवादी संस्था के रुप मे अपनी पहचान बना चुकी संस्था ”सैल्यूट तिरंगा” पुरे देश मे प्रतिभावान और कर्मनिष्ठ युवाओं को अपने संगठन मे सम्मानित करते हुए विस्तार मे लगी है जिससे राष्ट्रवादी विचारधारा की गंगा पुरे देश मे प्रवाहित हो .
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन चौधरी के द्वारा राष्ट्रवादी विचारधारा की गति को तेज करने के लिए झारखंड के विश्व रिकॉर्ड धारी, युथ आइकन अमित मोदक को खेल प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है अमित मोदक गम्हरिया जैसे छोटे से गांव से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.
जिसे भारत सहित विश्व के अनेक देशों ने प्रोत्साहन देकर सम्मानित किया.सैल्यूट तिरंगा हमेशा देशवासी के लिए प्रेरित करने का सामाजिक विकास करती रहती है और समाज के सभी वर्गों को उचित सम्मान देकर सामाजिक समरसता का परिचय देती है सैल्यूट तिरंगा अमित मोदक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है जिससे युवाओं को अपने कुशल नेतृत्व से स्वस्थ और स्वच्छ भारत का निर्माण किया जा सके.

