झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आयोजित मंडलीय क्रिकेट टूर्नामेंट में झरिया शाखा विजेता रही. वहीं गोविंदपुर की टीम विजेता रही. प्रांतीय अध्यक्ष नन्दलाल अग्रवाल ने विजेता झरिया शाखा टीम को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जबकि उपविजेता टीम को प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेक लिल्हा ने सम्मानित किया. पुरुस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि मंच के प्रांतीय अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल ने युवा मंच के सदस्यों को शुभकामनाये दी. मौके पर प्रांतीय संयोजक खेलकूद आशुतोष काबरा, प्रांतीय संयोजक संगठन विस्तार बजरंग अग्रवाल, प्रांतीय संयुक्त सचिव हरीश अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक एंबुलेंस सेवा पूरणमल गोयल एवं विशेष आमंत्रित सदस्य अमित मित्तल, विशाल पलसानिया उपस्थित थे. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन की औपचारिकता आयोजक शाखा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने की
झरिया टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया, बल्लेबाजी करते हुए गोविंदपुर-A टीम ने 76 रनों का लक्ष्य झरिया टीम को दिया. जिसे झरिया टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर बना लिया
इससे पहले गोविंदपुर शाखा के आतिथ्य में तिलाबनी क्रिकेट ग्राउंड पर सेमी फाइनल मैच खेला गया. गोविंदपुर-A और गोविंदपुर-B की टीमें भिड़ी. 10 ओवरों के मैच में गोविंदपुर-B की टीम ने 5 विकेटों के नुकसान पर 67 रन बनाए. जवाब में गोविंदपुर-A टीम में 6 ओवर में ही 7 विकेट पर जीत के लिये जरूरी 68 रन बना लिये. इस मैच में मैन ऑफ द मैच बने गर्वित अग्रवाल.
वही दूसरे सेमी फाइनल मैच झरिया और धनबाद शाखा के बीच हुआ, जिसमें झरिया टीम ने जीत का परचम लहराया. इससे पहले झरिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. मैच में बल्लेबाजी करते हुए धनबाद टीम ने पूरे 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए झरिया टीम ने 6 विकेटों के नुकसान पर 1 ओवर 3 बॉल शेष रहते ही 61 रन बना लिया. मैन ऑफ द मैच बने हर्ष खेरूका रहे.

