झारखण्ड में उत्पाद सिपाही की नौकरी के अवसर है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इस सम्बन्ध में विज्ञापन निकाला है. उत्पाद सिपाही की 583 रिक्तियां भरी जानी हैं. इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है. विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की तारीख 25 फरवरी से 26 मार्च 2022 तक है. परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तारिख 29 मार्च 2022 है. 1 अप्रैल 2022 तक फोटो व सिग्नेचर अपलोड कर सकते है. वहीं आवेदन फॉर्म में 2 अप्रैल 2022 तक सुधार कर सकते है.
उत्पाद सिपाही के लिए इस भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से 10वीं की परीक्षा पास करने वाले 18 से 25 वर्ष के वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है. आयु की गणना 1 अगस्त 2022 के अनुसार होगी.
अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), लिखित परीक्षा और मेडिकल एग्जाम के माध्यम से किया जाना है. ऑनलाइन अप्लाई ऑफिशियल वेबसाइट, jssc.nic.in पर करना होगा.

