कांग्रेस मुद्दों से भटक गई है, ऐसा ही कुछ कहते हुए आरपीएन सिंह ने भी कांग्रेस को छोड़ दिया.उसके बाद अब झारखंड कांग्रेस की गीताश्री ने भी कांग्रेस को जबरदस्त झटका देते हुए कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है.खबर है कि झारखंड में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अब राज्य की पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने भी कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. पूर्व शिक्षा मंत्री ने शनिवार को अपना इस्तीफा अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गीताश्री ने कहा कि वह जनता के साथ न्याय नहीं कर पा रही थीं. कांग्रेस मुद्दों से भटक गयी है. जिन सवालों को लेकर राज्य बना और उनके पिता कार्तिक उरांव एवं पूर्वजों ने संघर्ष किया, उससे अब कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है. वह भारी मन से पार्टी छोड़ रही हैं. अभी पार्टी के जो हालात हैं, उसमें मुद्दों पर बात नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई झंडा ढोने के लिए नहीं होता है. राज्य में ऐसे कई मुद्दे हैं, जिन पर पार्टी ने कोई स्टैंड नहीं लिया.

अगली पार्टी जॉइन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह वैचारिक रूप से भाजपा को सही नहीं मानती हैं. अब वह झारखंड के सवालों पर फिलहाल अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के साथ जुड़ कर काम करेंगी.

