रांचीः विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन सदन में संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने घोषणा किया कि पंचायत चुनाव इसी साल होगा। आजसू विधायक लंबोदर महतो के सवाल पर मंत्री ने कहा है कि पंचायत चुनाव कराने की तैयारी चल रही है. पंचायत चुनाव से पहले पंचायतों की परिसीमन, मतदाता सूची के पुनरीक्षण व प्रकाशन की प्रकिया चल रही है. यह काम मई-जून माह में पूरे कर लिये जायेंगे. जिसके बाद पंचायत चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी जायेगी. सरकार इस साल के अंत तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव करा लेगी.

