राँची.झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5081 नए मामले मिले हैं. जिसके बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले 21 हजार के पार पहुंच गए.
रांची में 1731 मामलों की पुष्टि हुई है. इसके बाद पूर्वी सिंघभूम से 1043, रामगढ़ से 387, देवघर से 281, बोकारो से 278, पश्चिमी सिंघभूम से 177, हजारीबाग से 169, धनबाद से 167, पलामू से 110, कोडरमा से 107, खूंटी से 105, सिमडेगा से 70, चतरा से 68, लोहरदगा से 67, गुमला से 52, सरायकेला से 50, गोड्डा से 40, गढ़वा से 39, साहेबगंज और दुमका से 35-35, जामताड़ा से 28, लातोहार से 26, और पाकुड़ और गिरिडीह से 8-8 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है.

