रांची. झारखंड सुपीरियर जुडिशियल सर्विस कैडर के प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को झारखंड हाइकोर्ट का जज बनाने की अनुशंसा की गयी है. उक्त अनुशंसा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की है. एक फरवरी को कॉलेजियम की बैठक हुई थी, जिसमें उनके नाम पर पुनर्विचार करते हुए हाइकोर्ट का जज बनाने की अनुशंसा की गयी थी. वर्तमान में वह बोकारो के प्रिंसिपल डिस्ट्रक एंड सेशन जज के पद पर पदस्थापित हैं. उल्लेखनीय है कि झारखंड हाइकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 25 पद स्वीकृत हैं, वर्तमान में चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन सहित 20 न्यायाधीश कार्यरत हैं. अभी भी पांच पद रिक्त हैं.

