गेंगस्टर अमन साहू का खास गुर्गा मोस्ट वांटेड हयुल अंसारी को झारखंड ATS ने मुंबई से दबोच लिया है. चतरा पुलिस के साथ संयुक्त टीम बना कर हयुल को मुंबई से गिरफ्तार किया गया. कुख्यात हयुल अंसारी के पिता का नाम साहेबजान अंसारी है. वह चतरा के सदर थाना क्षेत्र के दंदोसाईयां का रहने वाला है. उसके खिलाफ पुलिस फाइल में कई संगीन मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं.
बताते चले कि बीते साल 2021 के 29 अगस्त को टंडवा स्थित RKTC ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के परिसर में अमन साहू गिरोह के अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां और बम बरसाई थी. जिसमें तीन लोग जख्मी हो गये थे. इस दुस्साहसिक वारदात में हयुल अंसारी भी शामिल था. इस घटना के बाद अमन साहू गिरोह ने रंगदारी मांगी थी. इस वारदात को अंजाम देने के लिए बम और हथियार हयुल अंसरी ने ही गिरोह को उपलब्ध कराया था. गिरफ्तार हयुल अंसारी ने झारखंड ATS और पुलिस के सामने कई राज उगले हैं. वहीं उससे पूछताछ जारी है.

