झारखंड के पाकुड़ जिले में अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के अंबाडीहा मांझी टोला गांव में दो बच्चों की हत्या कर दी गई है. इतने से हत्यारे का दिल नहीं भरा तो उनदोनो के आँख भी निकल लिए. दस वर्ष और आठ वर्ष के दोनों बच्चे रिश्ते में भाई बहन है. पुलिस शक के आधार पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतकों के पिता प्रेम मरांडी ने बताया कि दोनों बच्चे कल शाम से ही लापता थे। उन्होंने उनके देर शाम तक घर न पहुंचने पर गांव में काफी खोजबीन की लेकिन वे नहीं मिले। शुक्रवार को गांव के बाहर खलिहान में दोनों की लाश पड़ी होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि हत्यारे ने नृशंस तरीके से मृत बच्ची की एक आंख व बच्चे की दोनों आंखें निकाल ली हैं। बच्ची के शव को देखकर ऐसा लगता है कि हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार भी किया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि पड़ोस में रहने वाले गोतिया से मृतकों के परिवार का पहले से विवाद चल रहा था। उसके यहां कल देर शाम बच्चों को बुलाकर ले जाया गया था।
संदेह के आधार पर पुलिस पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस हत्या के इस मामले में जादू टोना के कोण पर भी काम कर रही है। बच्चों के इस निर्मम हत्या से क्षेत्र में लोगों में व्यापक रोष है।

