BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखण्ड के प्रस्तावित 80 स्कूल सीबीएसई से सम्बद्धता की तैयारी, आदर्श विद्यालय योजना के तहत 15 लाख बच्चों को लाभान्वित करने की योजना, मुख्यमंत्री करेंगे मोनिटरिंग

by bnnbharat.com
January 23, 2022
in समाचार
झारखण्ड के प्रस्तावित 80 स्कूल सीबीएसई से सम्बद्धता की तैयारी, आदर्श विद्यालय योजना के तहत 15 लाख बच्चों को लाभान्वित करने की योजना, मुख्यमंत्री करेंगे मोनिटरिंग
Share on FacebookShare on Twitter

राज्य के आदर्श विद्यालय योजना के तहत 80 स्कूलों को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित किया जायेगा। प्रस्तावित उत्कृष्ट विद्यालयों को सीबीएसई से सम्बद्धता दिलाई जाएगी। 15 लाख बच्चों को लाभान्वित करने की योजना है. आदर्श विद्यालय योजना को राज्य के लिये फ्लैगशिप योजना के रूप में लिया गया है, ताकि सरकारी विद्यालयों को पहुंच, समानता और गुणवत्ता की उत्कृष्टता में राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप बनाया जा सके। मॉडल स्कूल के निर्माण की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं, ताकि झारखंड के बच्चों को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आच्छादित किया जा सके।

 

मुख्यमंत्री ने पंचायत स्तर पर मॉडल स्कूल का निर्माण कार्य शुरू कराया है। वर्तमान में करीब 80 मॉडल स्कूल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। माना जा रहा है कि झारखंड में शिक्षा के स्तर में सुधार की परिकल्पना जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की है वह जल्द मूर्तरूप लेगी।

प्रधानाध्यापकों की क्षमता विकसित करने के लिये उन्हें प्रशिक्षित करने का कार्य जारी है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रखंड स्तर पर 325 प्राधनाध्यापकों का प्रशिक्षण के लिये निबंधन किया है, जिसमें से 176 प्राधनाध्यापकों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। शेष का प्रशिक्षण 31 जनवरी 2022 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। स्कूल संचालन का नेतृत्व करने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 740 शिक्षकों ने भाग लिया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कक्षा संचालन प्रक्रिया, छात्र केन्द्रित अध्यापन, मूल्यांकन की सतत व्यवस्था, राज्य शिक्षक परिवर्तन दल के माध्यम से विद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार, प्रेरणा शिविर, शिक्षकों का शैक्षिक परिदर्शन समेत अन्य उन्मुखी कार्यक्रमों के जरिये क्षमता विकास किया जा रहा है।

 

सीबीएसई से एफिलिएटेड होंगे विद्यालय

पढ़ने की क्षमता के साथ अंग्रेजी बोलने का होगा विकास

मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राएं पाठ्य पुस्तक पढ़ सकने की क्षमता प्राप्त कर सकें, इसके लिये आओ पढ़े, खूब पढ़े पठन अभियान शुरू करने की योजना पर सरकार कार्य कर रही है। पठन सामग्री के रूप में पाठ्य पुस्तकें, कहानियां, आलेख एवं शब्दों को पढ़ने का अभ्यास कराया जायेगा। साथ ही बच्चों को अंग्रेजी बोलने की क्षमता विकसित करने के लिये इस क्षेत्र में काम कर रही संस्थाएं और एनसीआरटी, एनईआईपी का सहयोग लिया जायेगा। स्कूलों में लैंग्वेज लैब की स्थापना के साथ स्पोकेन इंग्लिश कोर्स तैयार कर विद्यालयों में संचालित किया जाएगा।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

1025 ट्रेनें पूरी तरह से कैंसिल, घना कोहरा से ट्रेनों के आवाजाही  पर असर

Next Post

यूपी चुनाव: भाजपा के  30 स्टार प्रचारकों की सूची में टेनी और वरुण गांधी का नाम नहीं , सपा की सूचि में मुलायम, जया और स्वामी प्रसाद मौर्य भी

Next Post
यूपी चुनाव: भाजपा के  30 स्टार प्रचारकों की सूची में टेनी और वरुण गांधी का नाम नहीं , सपा की सूचि में मुलायम, जया और स्वामी प्रसाद मौर्य भी

यूपी चुनाव: भाजपा के  30 स्टार प्रचारकों की सूची में टेनी और वरुण गांधी का नाम नहीं , सपा की सूचि में मुलायम, जया और स्वामी प्रसाद मौर्य भी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d